28 Mar 2024, 23:16:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

US ओपन : पहले ही राउंड में हारकर बाहर हुए दिविज शरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2020 1:13PM | Updated Date: Sep 3 2020 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। भारत के युगल खिलाड़ी दिविज शरण वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन में बुधवार को पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गए। दिविज और उनके जोड़ीदार सर्बिया के निकोला सेबिच को आठवीं सीड जोड़ी हॉलैंड के वेस्ली कूलहोफ और क्रोएशिया के निकोला मेक्टिच ने एक घंटे 46 मिनट तक चले तीन सेटों के मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में स्थान बना लिया। युगल मुकाबलों में भारत के रोहन बोपन्ना कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के साथ पहले राउंड में उतरेंगे और उनका मुकाबला अमेरिकी जोड़ी अर्नेस्ट एस्कोबेडो और नोह रुबिन से होगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »