लंदन। ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम 20 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को पछाड़कर एटीपी रैकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। थिएम के 7045 अंक हैं और इसके साथ ही वह एक स्थान की छलांग के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल हालांकि अब भी पहले तथा दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जोकोविक के 10220 और नडाल के 9850 अंक हैं। 38 वर्षीय फेडरर एक स्थान की गिरावट के साथ 6630 अंकों के साथ चौथे और रुस के डेनिल मेदवेदेव 5890 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।