29 Mar 2024, 16:18:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस : शरण-सिताक न्यूयॉर्क ओपन के क्वार्टफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 5:46PM | Updated Date: Feb 11 2020 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। भारत के दिविज शरण और उनके जोड़ीदार न्यूजीलैंड के आर्टेम सिताक ने टॉप सीड अमेरिका के ऑस्टिन क्राइजेक और क्रोएशिया के फ्रांको स्कूगर को पहले दौर में हराकर न्यूयॉर्क ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। शरण और सिताक की जोड़ी ने ऑस्टिन और फ्रांको को एक घंटे 19 मिनट में लगातार सेटों में 7-6, 6-3 से हराया। शरण और सिताक का अगला मुकाबला फ्रांस के यूगो हम्बर्ट और अमेरिका के जैकसन विथ्रो की जोड़ी या अमेरिका के स्टीव जॉनसन और रिली ओपेल्का की जोड़ी से होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »