29 Mar 2024, 01:53:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नडाल जीते, शारापोवा पहले दौर में बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 12:46AM | Updated Date: Jan 22 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम आस्ट्रेलियन ओपन में विजयी शुरूआत करते हुये पुरूष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया लेकिन महिला वर्ग में पूर्व नंबर एक रूस की मारिया शारापोवा पहले ही दौर में बाहर हो गयी हैं। महिलाओं में नंबर दो चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा और पुरुषों में चौथी सीड रूस के डेनिल मेदवेदेव तथा पांचवीं सीड ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने दूसरे दौर में स्थान बना लिया है। शीर्ष वरीय और 19 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन नडाल स्विस मास्टर रोजर फेडरर के 20 खिताबों से एक कदम ही दूर हैं और मेलबोर्न पार्क में एकल के पहले राउंड में उन्होंने गैर वरीय बोलिवियाई ‘गो डेलियन के खिलाफ 6-2 6-3 6-0 से आसान जीत दर्ज कर अपने अभियान की बढ़िया शुरूआत की।
 
33 साल के पूर्व फ्रेंच तथा यूएस ओपन चैंपियन ने जीत के बाद कहा,‘‘मुझे सिर्फ इस बात की चिंता है कि मैं अपने सर्वोच्च स्तर तक कैसे जाऊंगा। मैं 20 या 15 या 16 खिताबों की परवाह नहीं करता। मैं केवल आगे बढ़ते रहने के बारे में सोचता हूं। मैं अपने टेनिस करियर का मजा ले रहा हूं।’’ उनका अगला मुकाबला फेडेरिको डेलबोनिस या जोओ सोसा से होगा। नडाल ने करियर में केवल एक बार वर्ष 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था, यहां उन्होंने फेडरर को फाइनल में हराया था। उसके बाद से नडाल को चार बार मेलबोर्न के खिताबी मुकाबले में हारना पड़ा है। दूसरी ओर महिला एकल के पहले दौर में ही पांच बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन और वाइल्ड कार्ड धारक शारापोवा का बोरिया बिस्तरा बंध गया जिसके बाद 32 वर्षीय खिलाड़ी के करियर पर सवाल उठ रहे हैं। शारापोवा को 19वीं वरीय क्रोएशिया की डोना वेकिक के हाथों लगातार सेटों में 3-6, 4-6 से हार झेलनी पड़ी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »