29 Mar 2024, 07:50:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बच्‍चे को जन्म देने से पहले सानिया मिर्जा ने किया था ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 11:17AM | Updated Date: Sep 18 2019 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा ने एक बड़ा खुलासा किया है। मां बनने के बाद सानिया मिर्जा ने अपने कुछ अनुभव और तकलीफें को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान सानिया मिर्जा ने कई खुलासे किए। हाल ही में Faye DSouza के चैट शो The Love Laugh Live Show में सानिया ने अपनी प्रेग्नेसी को लेकर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ' बच्चे को जन्म देने के दो दिन पहले मैं टेनिस खेल रही थी। मेरे घर में ही टेनिस कोर्ट हैं। मैं बीमार थी और मैंने सोचा कि किसी भी तरह मुझे इस बच्चे को जन्म देना हैं। इसलिए मैंने सोचा चलो टेनिस ही खेला जाए। शायद कुछ हो जाए...जब सानिया से पूछा गया कि इससे कुछ फायदा हुआ तो उन्होंने कहा ' फिजिकली तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन मेंटली मैंने अच्छा महसूस किया। 
 
सानिया ने कहा था ' इजहान अभी सात महीने का हैं और बहुत शरारती हैं। इसके साथ ही वो बेहद इंटेलिजेंट भी हैं। उसे पता होता हैं कि आसपास क्या चल रहा हैं। मुझे नहीं पता कैसे पर वो बिना शब्दों के ही बातचीत कर सकता हैं। हर कोई उसे इज्जू कहकर पुकारता हैं। ये उसका यूनिवर्सल निक नेम हैं। मेरे फैंस, दोस्त और लोग जो उससे मिले भी नहीं हैं उसे इज्जू ही कहते हैं। हालांकि मैं उसे इज्जी कहकर पुकारती हूं।  वैसे तो मैं उसे और भी कई नामो से पुकारती हूं पर हां इज्जी और लड्डू इसमें टॉप लिस्ट में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »