19 Apr 2024, 16:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक उछला, निफ्टी में भी रही 82 अंको की तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2021 5:06PM | Updated Date: Dec 27 2021 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन खराब शुरुआत से उबरते हुए शेयर बाजर बढ़त के साथ बंद हुआ। सोमवार को दिन भर का कारोबार बंद होने के बाद बीएसई का मेन इंडेस्क सेंसेक्स 295.93 अंक यानी कि, 0.52 फीसद की बढ़त के साथ 57,420.24 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के साथ साथ एनएसई भी सोमवार को दिन भर की ट्रेडिंग खत्म होने के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। 
 
एनएसई का मेन इंडेक्स निफ्टी 82.50 अंक यानी कि, 0.49 फीसद की उछाल लेते हुए 17,086.25 अंक पर बंद हुआ। दिन भर का कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, डा. रेड्डी, पावर ग्रिड, कोटक बैंक और सनफार्मा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। जबकि, रिलायंस, आइटीसी, भारती एयरटेल, मारुति, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »