28 Mar 2024, 23:12:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: Sensex-Nifty ने लगाया 800 अंक से ज्‍यादा का गोता, सिर्फ ये शेयर हरे निशान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2021 11:38AM | Updated Date: Nov 26 2021 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। Sensex-Nifty की शुक्रवार को शुरुआत बेहद खराब रही। BSE का मेन इंडेक्‍स 541 अंक नीचे 58,254 पर खुला। और यह और गिरकर 800 से ज्‍यादा अंक का गोता लगा गया। 30 शेयरों के सूचकांक में सिर्फ Dr Reddy और Sunpharma हरे निशान पर हैं। मारुति, Kotak Bank, HDFC, Bajaj Finserv समेत 7 शेयरों में 2 फीसद से ज्‍यादा गिरावट दर्ज की गई। Nifty 50 17,536 अंक के कल के बंद स्‍तर से 17,338 अंक पर खुला था। गुरुवार को सुबह बाजार गिरने के बाद इसके बंद होते-होते सेंसेक्‍स में सुधार हुआ था और यह 454 अंक ऊपर 58,795 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में सबसे अधिक शेयर IndusInd बैंक के गिरे, जिसके शेयर में 1 प्रतिशत से ज्‍यादा की गिरावट आई थी। इसके अलावा, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी के शेयर भी गिरे थे। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और इंफोसिस के शेयर ऊपर चढ़े। Nifty 50 इंडेक्‍स भी 121 अंक ऊपर 17536 पर बंद हुआ था।
 
शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार के आखिरी घंटे में की गयी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 323 अंक से अधिक लुढ़क गया था। मुख्य रूप से इन्फोसिस, रिलायंस और एचडीएफसी में नुकसान से बाजार में गिरावट आई थी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बढ़त में था। पर अंत में यह बिकवाली दबाव से 323 यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,340 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,415 अंक पर बंद हुआ था। एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट रही। अमेरिका में बांड प्रतिफल बढ़ने और अमेरिका तथा अन्य देशों के कच्चे तेल के दाम में कमी लाने के लिये उठाये गये कदमों से वैश्विक स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव से यह गिरावट आयी। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,477.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
 
बिजली, दूरसंचार और फार्मा कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को सेंसेक्स एक दिन पहले की भारी गिरावट से उबर गया और 198 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 700 अंक टूट गया था। लेकिन बाद में इसने अपने नुकसान की भरपाई की और अंत में यह 198.44 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,664.33 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.80 अंक या 0.50 प्रतिशत के लाभ से 17,503.35 अंक पर पहुंच गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,170.12 अंक यानी 1.96 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,465.89 अंक पर आ गया था। सेंसेक्स में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। यह दो माह में सेंसेक्स का सबसे निचला बंद स्तर था। 12 अप्रैल के बाद यह एक दिन में सेंसेक्स की सबसे बड़ी गिरावट है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 348.25 अंक यानी 1.96 प्रतिशत टूटकर 17,416.55 अंक पर बंद हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »