20 Apr 2024, 01:20:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

SEBI के नए चेयरमैन की तलाश, वित्त मंत्रालय ने मांगे आवेदन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2021 5:04PM | Updated Date: Oct 30 2021 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। वित्त मंत्रालय ने भारतीय SEBI के चेयरमैन पद के लिए आवेदन मांगे हैं। SEBI के मौजूदा प्रमुख अजय त्यागी का पांच साल का कार्यकाल अगले साल फरवरी में पूरा हो रहा है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी त्यागी को एक मार्च, 2017 को तीन साल के लिए SEBI का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया गया। अगस्त, 2020 में त्यागी का कार्यकाल 18 महीने और बढ़ा दिया गया।
 
मंत्रालय ने 28 अक्टूबर को जारी सार्वजनिक नोटिस में SEBI के प्रमुख पद के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्ति अधिकतम पांच साल या 65 साल की आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए की जाएगी। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि पात्र उम्मीदवार तय फॉर्मेट और जरूरी दस्तावेजों की प्रमाणीकृत प्रतियों के साथ छह दिसंबर, 2021 तक या उससे पहले अपना आवेदन भेज सकते हैं। पूर्व में सरकार ने यू के सिन्हा को तीन साल का सेवा विस्तार दिया था। वह डी आर मेहता के बाद SEBI के प्रमुख पद पर सबसे लंबे समय तक रहे थे। जहां तक त्यागी का सवाल है, तो सरकार ने उनकी नियुक्ति के बारे में दो बार अधिसूचना जारी की थी। इस पद के लिए उम्मीदवारों का नाम कैबिनेट सचिव की अगुवाई वाली वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) द्वारा छांटा जाएगा। इन उम्मीदवारों का साक्षात्कार आर्थिक मामलों के सचिव की अगुवाई वाली समिति करेगी। समिति में तीन बाहरी सदस्य होंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »