16 Apr 2024, 13:15:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Gold 226 रुपये गिरा, Silver में 462 रुपये की गिरावट, जानिए ताज Price

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2021 4:47PM | Updated Date: Oct 6 2021 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज पीली धातु में 226 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 45,618 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 45,844 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार से प्रभावित होकर आज घरेलू बाजार में गिरावट आई है। चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 462 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 59,341 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,803 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,747 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.35 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।
 
खुदरा मांग में सुधार और पिछले साल के कम आधार प्रभाव की वजह से भारत में सोने का आयात सितंबर, 2021 में सालाना आधार पर 658 फीसदी बढ़कर 91 टन पहुंच गया। एक सरकारी सूत्र ने सोमवार को बताया कि पीली धातु की स्थानीय कीमतों के करीब छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के कारण ज्वैलर्स ने त्योहारी सीजन को देखते हुए खरीदारी बढ़ाई है, जिससे आयात में इजाफा हुआ है। सितंबर, 2020 में 12 टन सोने का आयात किया गया था। मूल्य के हिसाब से देश में पिछले महीने 5.1 अरब डॉलर (37.9 हजार करोड़ रुपये) के सोने का आयात किया गया। पिछले साल के समान महीने में यह आंकड़ा 60.1 करोड़ डॉलर (4,466 करोड़ रुपये) रहा था। कोलकाता के एक बुलियन डीलर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए खुदरा उपभोक्ता अब खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में अगर कीमतें 46,300 के मौजूदा स्तर के आसपास स्थिर रहती हैं तो त्योहारी मांग को देखते हुए अक्तूबर में सोने का आयात 100 टन के पार पहुंच सकता है। अक्तूबर, 2020 में कुल 45 टन सोने का आयात किया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »