28 Mar 2024, 17:31:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2021 2:36PM | Updated Date: Sep 17 2021 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चौतरफा लिवाली के बल पर शेयर बाजार 60 हजार अंक की ओर बढ़ते हुये अब तक के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। लिवाली के बल पर सेंसेक्स 59737.32 अंक के उच्चतम स्तर और निफ्टी 17792.995 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवदे सूचकांक सेसेंक्स 268 अंकों की बढ़त के साथ 59409.98 अंक पर खुला। इसके बाद लिवाली का रूख बना रहा जिससे यह दोपहर से पहले ही 60 हजार अंक की ओर लपकते हुये 59737.32 अंक पर पहुंच गया।  हालांकि अभी यह 134.94 अंकों की बढ़त के साथ 59276.10 अंक पर कारोबार कर रहा है। 
 
एनएसई का निफ्टी 20 अंकों की गिरावट के साथ 17709.65 अंक पर खुला लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर 17792.95 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि  अभी यह 11.65 अंकों की बढ़त के साथ 17641.15 अंक पर कारोबार कर रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »