19 Apr 2024, 12:00:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IPO से पहले OYO में निवेश कर सकती है ये दिग्गज अमेरिकी कंपनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 4:16PM | Updated Date: Jul 30 2021 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) से पहले अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भारत की स्टार्टअप कंपनी OYO में निवेश कर सकती है। इस संदर्भ में दोनों कंपनियों के बीच बातचीत एडवांस स्टेज पर पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार आगामी हफ्तों में इस सौदे की औपचारिक घोषणा हो सकती है। इसकी घोषणा के बाद ओयो बाजार में अपना IPO पेश कर सकती है। यह निवेश नौ अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर हो सकता है। मालूम हो कि ओयो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रितेश अग्रवाल ने हाल में कहा था कि ओयो आईपीओ लाने पर विचार करेगी। लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई समयसीमा नहीं दी। माइक्रोसॉफ्ट के साथ सौदे के तहत ओयो अमेरिकी कंपनी की क्लाउड सर्विसेज टेक क्रंच में शिफ्ट कर सकती है। 
 
OYO में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प की 46 फीसदी हिस्सेदारी है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति हैं। ओयो देश की सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना 2013 में रितेश अग्रवाल ने की थी। यह दुनियाभर में बजट होटल्स के लिए एग्रीगेटर का काम करती है।
 
क्या होता है IPO
 
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) कहा जाता है। IPO में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 IPO लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 IPO के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने IPOसे 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »