29 Mar 2024, 06:10:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: Sensex 209 अंक के उछाल के साथ बंद, इन कंपनियों के शेयरों में भारी उछाल..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 4:28PM | Updated Date: Jul 29 2021 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शेयर बाजार गुरुवार को काफी अधिक उछाल के साथ बंद हुए। मेटल, बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में लिवाली की बदौलत BSE Sensex 209.36 अंक यानी 0.40 फीसद की तेजी के साथ 52,653.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty भी 69.05 यानी 0.44 फीसद की बढ़त के साथ 15,778.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty पर Hindalco के शेयरों में सबसे ज्यादा 10.17 फीसद, Tata Steel में 6.81 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। SBI, Bajaj Finserv और JSW Steel के शेयरों में भी काफी अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर Maruti, Powergrid, Bajaj Auto, ITC और Coal India के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
 
BSE Sensex पर Tata Steel के शेयरों में सर्वाधिक 6.87 फीसद, Bajaj Finserv में 4.48 फीसद, SBI में 3.83 फीसद, HCL Tech में 2.54 फीसद, Sun Pharma में 2.28 फीसद और Bajaj Finance में 2.17 फीसद का उछाल देखने को मिला। इनके अलावा Reliance Industries, Titan, Tech Mahindra, Infosys, M&M, Ultratech Cement, ICICI Bank, L&T,NTPC के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। Sensex पर Maruti के शेयर में सबसे ज्यादा 2.21 फीसद, पावरग्रिड के शेयर में 2.13 फीसद, Bajaj Auto के शेयर में 1.51 फीसद और ITC के शेयर 1.51 फीसद की टूट के साथ बंद हुए। इनके अलावा Dr Reddy's, HUL, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, HDFC, Nestle India, Asian Paints, Bharti Airtel, IndusInd Bank, TCS और HDFC Bank के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »