23 Apr 2024, 21:09:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Share Market: शुरुआती कारोबार में Sensex 120 अंक टूटा, Nifty 15700 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 12:27PM | Updated Date: Jul 20 2021 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 120.52 अंक टूटकर 52,432.88 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.45 अंकों की गिरावट के साथ 15,703.95 के स्तर पर खुला। बुधवार को बकरीद के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। आज शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयरों में कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। टाइटन, इंफोसिस, टीसीएस, रिलायंस, भारती एयरटेल, एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर खुले।
 
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 586.66 अंक टूटकर 52,553.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.00 अंक की गिरावट के साथ 15,752.40 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 533.07 अंक (1.00 फीसदी) नीचे 52,606.99 के स्तर पर खुला। निफ्टी 168.90 अंकों (1.06 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,754.50 के स्तर पर खुला था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »