18 Apr 2024, 12:31:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Sensex पहली बार 53,000 अंक के ऊपर, इन कंपनियों के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2021 4:48PM | Updated Date: Jul 7 2021 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को काफी उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद क्लोजिंग के समय के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 193.58 अंक यानी 0.37 फीसद की बढ़त के साथ 53,054.76 अंक के स्तर पर बंद हुए। NSE Nifty 61.40 अंक यानी 0.39% की तेजी के साथ 15,879.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पर Tata Steel, JSW Steel, Bajaj Finserv, Hindalco एवं UPL के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। दूसरी ओर, Titan Company, ONGC, Maruti Suzuki, SBI Life Insurance और Shree Cements के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो रियलिटी और मेटल इंडिक्स दो-दो फीसद के उछाल के साथ बंद हुए। वहीं, ऑटो, ऑयल और गैस स्टॉक में बिकवाली देखने को मिली।
 
Sensex पर Tata Steel के शेयर में सबसे ज्यादा 4.91 फीसद की बढ़त दर्ज की गई। Bajaj Finserv, HDFC, Nestle India, Asian Paints, IndusInd Bank और Powergrid के शेयर एक फीसद से तेजी के साथ बंद हुए। इनके अलावा Bharti Airtel, SBI, Sun Pharma, ITC, Axis Bank, L&T, HCL Tech, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, TCS, HDFC Bank, Dr Reddy's, Hindustan Unilever Limited एवं Infosys के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, Titan के शेयर में सबसे ज्यादा टूट देखने को मिली। इसके अलावा Maruti, Reliance, Bajaj Finance, Tech Mahindra, Bajaj Auto, NTPC, Ultratech Cement और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।
 
LKP securities में प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ''मेटल स्टॉक्स के नेतृत्व में आज दोपहर में शेयर बाजार एक बार फिर से हरे निशान में आ गए। कैबिनेट में फेरबदल से भी बाजार प्रतिभागियों में एक तरह की दिलचस्पी पैदा हो गई क्योंकि हमने कुछ छोटे प्राइवेट बैंकों में काफी अधिक गतिविधियां देखीं। अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो हांगकांग, सिओल और टोक्यो में शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए। शंघाई में बाजार हरे निशान के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »