29 Mar 2024, 04:02:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: 395 प्वाइंट उछलकर Sensex बंद, Nifty भी 15,800 के ऊपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2021 12:29PM | Updated Date: Jul 6 2021 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोमवार को कारोबार के आखिरी में Share Market में उछाल के साथ कारोबार दर्ज किया गया। आज कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स Sensex 395.33 प्वाइंट की मजबूती के साथ 52,880 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स Nifty 112.15 प्वाइंट की मजबूती के साथ 15,834।35 के स्तर पर बंद हुआ।  आज शुरुआती कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स Sensex 198.22 प्वाइंट की मजबूती के साथ 52,682.89 के स्तर पर खुला था। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स Nifty 71.2 प्वाइंट की मजबूती के साथ 15,793.40 के स्तर पर खुला था।  
 
सेंसेक्स 166.07 प्वाइंट यानी 0.32% की मजबूती की साथ 52,484. 67 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 42.20 प्वाइंट यानी 0.27% की मजबूती के साथ 15,722.20 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले हफ्ते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 41.92 प्वाइंट बढ़कर 52,360.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17.70 प्वाइंट बढ़कर 15,697.70 के स्तर पर खुला था।
 
पिछले हफ्ते गुरुवार को Share Market  लाल निशान पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 164।11 प्वाइंट की गिरावट के साथ 52,318।60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 41।50 प्वाइंट यानी 0।26 फीसदी की गिरावट के साथ 15,680।00 के स्तर पर बंद हुआ था। आज कारोबार के अंत में Muthoot Finance, IRCTC , Indiabulls Housing, TATA Power , पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज, Vodafone Idea, वेदांता, हेवेल्स इंडिया, गोदरेज कंज्यूमर, DLF , हिंडाल्को, नाल्को, मेट्रोपोलिस, इंडियन होटल्स, इंफो एज, बोस और रेमको सीमेंट्स मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर एनएमडीसी, अडानी इंटरप्राइजेज, ग्रेन्युल्स इंडिया, आरती इंडस्ट्रीज, आरती इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा गिरावट के साथ बंद हुए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »