28 Mar 2024, 21:30:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद 185 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2021 3:58PM | Updated Date: Jun 29 2021 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 185.93 अंक (0.35 फीसदी) नीचे 52,549.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.25 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 15,748.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.59 अंक या 1.10 फीसदी के लाभ में रहा। वृहद आर्थिक आंकड़े, टीकाकरण की रफ्तार और वैश्विक रुख से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय होगी। इसके अलावा बाजार की निगाह मानसून की प्रगति पर भी रहेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »