26 Apr 2024, 01:11:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेंसेक्स 562 अंक लुढ़क कर 50 हजार से नीचे बंद, निफ्टी 189 अंक फिसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2021 5:09PM | Updated Date: Mar 17 2021 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैश्विक स्तर पर अधिकतर मुख्य सूचकांकों में दर्ज की गई गिरावट और कंज्यूमर ड्यूरेबल बैकिंग समेत कैपिटल्स गुड्स एवं हेल्थकेयर समूह की कंपनियों में हुई भारी बिकवाली से घरेलू स्तर पर बुधवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स 562.34 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ पचास हजार से नीचे आते हुए 49,801.62 अंक पर और निफ्टी 189.15 अंक फिसल कर 14,721.30 अंक पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत से ही सेंसेक्स में गिरावट देखी गई और गत दिवस के मुकाबले बीएसई का सेंसेक्स 72 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36 अंक लुढ़क कर खुला।
 
सत्र के दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल, बैकिंग समेत कैपिटल्स गुड्स एवं हेल्थकेयर समूह समूह की कंपनियों में हुई भारी बिकवाली से सेंसेक्स और निŸफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। दिग्गज कंपनियों, मझोली तथा छोटी कंपनियों में भी इस दौरान भारी बिकवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 2.22 प्रतिशत घटकर 20,043.70 अंक पर तथा स्मॉलकैप 2.12 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 21 हजार अंक से निचे आते हुए 20,713.58 अंक पर रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल समूह की कंपनियों में जहां सर्वाधिक 690.42 अंकों की गिरावट दर्ज की गई वही बैकिंग में 620.17 अंक, कैपिटल्स गुड्स में 514.08 अंक और हेल्थकेयर समूह की कंपनियों में 418.87 अंक तथा ऑटो सेक्टर की कंपनियों में 416.62 अंकों की बड़ी गिरावट हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »