26 Apr 2024, 01:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दूसरे दिन भी पूरे जोश के साथ खुले बाजार - सेंसेक्स फिर पहुंचा 50,000 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2021 1:17PM | Updated Date: Feb 2 2021 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बजट के दिन सलामी देने के बाद भारतीय शेयर बाजार आज दूसरे दिन भी पूरे जोश के साथ खुले हैं। सेंसेक्स ने खुलते ही 50,000 का स्तर पार कर लिया, इंट्रा डे में सेंसेक्स 50,058.85 के लेवल तक पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई (All Time High) 50,184 है, जो कि इसी साल 21 जनवरी को बनाया था. फिलहाल सेंसेक्स में 13000 अंकों से ज्यादा की तेजी दिख रही है। इसी तरह निफ्टी में भी जबरदस्त शुरुआत हुई है. निफ्टी करीब 3 परसेंट ऊपर कारोबार करता हुआ दिख रहा है। निफ्टी ने 14700 का लेवल छुआ है, फिलहाल निफ्टी में 350 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी के सभी सेक्टर अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंक और ऑटो सेक्टर 3 परसेंट से ज्यादा तेजी दिखा रहे हैं। इसके अलावा मीडिया, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में भी अच्छी तेजी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »