25 Apr 2024, 03:36:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में 1000 से ज्यादा अंकों की गिरावट, निफ्टी पर भी कोरोना का प्रभाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:42PM | Updated Date: Apr 1 2020 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी दबाव के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स आज 29505 के स्तर पर खुला, जो मंगलवार को 29,468.49 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी बुधवार को 8,584.10 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह साढ़े नौ बजे तक सेंसेक्स 487.03 अंक यानी 1.65% के नुकसान के साथ 28,981.46  के स्तर पर था। निफ्टी भी 102.60 अंक फिसलकर 8,495.15  के स्तर पर आ गया है। 

सेंसेक्स और निफ्टी पर भारी दबाव दिख रहा है। सेंसेक्स 918 अंक का गोता लगाकर 28,550.45 के स्तर पर है तो वहीं निफ्टी 261 अंक फिसल कर 8,335.90 के स्तर पर। अगर निफ्टी मिडकैप की बात करें तो 36.75 अंक यानी 1.16 फीसद टूट चुका है।  NIFTY AUTO भी लाल निशान पर है। सबसे ज्यादा दबाव में बैंकिंग सेक्टर है। बैंक निफ्टी 783.35 अंक यानी 4.09% टूट चुका है। शुरुआती कारोबार में एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, ब्रिटानिया, सिप्ला और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर थे। 

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एसबीआई,ओएनजीसी, बीपीसीएल,  ग्रासिम, टेक महिंद्रा, रिलायंस और एचसीएल टेक लाल निशान पर थे। अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजारों में मंगलवार को गिवारट देखने को मिली। डाउ जोंस 1.84 फीसदी की टूटकर 410.32 अंक नीचे 21,917.20 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 74.05 अंक नीचे 7,700.10 पर बंद हुआ। एसएंडपी 42.06 अंक नीचे गिरकर 2,584.59 पर बंद हुए। हालांकि, फ्रांस के CAC 40 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 4,396.12 अंको पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट 19.74 अंको की तेजी के साथ 2,770.04 अंको पर बंद हुआ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »