28 Mar 2024, 16:24:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोरोना की स्थिति देगी बाजार को दिशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:06PM | Updated Date: Mar 22 2020 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह 12 फीसदी की बड़ी गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि देश में और वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण की क्या स्थिति रहती है। कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद से यह लगातार पाँचवाँ सप्ताह है जब घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही है। इस पाँच सप्ताह में बाजार करीब 28 फीसदी टूट चुका है। बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 4,187.52 अंक यानी 12.28 फीसदी टूट गया। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1,209.75 अंक यानी 12.15 प्रतिशत की गिरावट में सप्ताहांत पर 8,745.45 अंक पर बंद हुआ। बाजार में पहले चार दिन गिरावट रही जबकि शुक्रवार को तकरीबन छह फीसदी की तेजी देखी गयी। पिछले सप्ताह मझौली और छोटी कंपनियाँ भी दबाव में रही। बीएसई का मिडकैप 11.85 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ 11,141.38 अंक पर और स्मॉलकैप 14.01 फीसदी टूटकर 10,113.36 अंक पर आ गया। आने वाले सप्ताह में यदि कोरोना के मामले तेजी बढ़ते हैं तो बाजार पर भी दबाव बढ़ेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »