29 Mar 2024, 14:54:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स ने किया नए साल का स्वागत - बढ़त के साथ खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 12:28PM | Updated Date: Jan 1 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साल के पहले दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। एक जनवरी 2020 को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक चढ़कर 41,429.60 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी में 50 प्वाइंट की तेजी देखी गई। इसने आज 12,218.80 का उच्च स्तर छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी देखी गई और निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
 
भारती एयरटेल और लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों में 1-1 फीसदी तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.7% चढ़ा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.09 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.25 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »