29 Mar 2024, 06:43:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 106 अंक कमजोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 2:16PM | Updated Date: Oct 10 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कमजोर अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबर में गुरुवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सेंसेक्स सुबह 10.45 बजे 106.52 अंकों की गिरावट के साथ 38,071.43 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 34.85 अंकों की कमजोरी के साथ 11,278.45 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.72 अंकों की गिरावट के साथ 38,130.23 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 32.8 अंकों की कमजोरी के साथ 11,280.50 पर खुला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »