29 Mar 2024, 21:26:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मथुरा के मांट सीट से टिकट कटने पर रोने लगे भाजपा नेता:कहा- तन-मन-धन सब गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 6:04PM | Updated Date: Jan 18 2022 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी पहले और दूसके फेज के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दिया है। मथुरा से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे एसके शर्मा ने  पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एसके शर्मा ने मीडिया के सामने रोते हुए इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि समर्थकों के साथ वार्ता कर उठाऊंगा नया कदम भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता एसके शर्मा ने आरोप लगाया है कि पार्टी में राम नाम की लूट मची है. कोई विचारधारा नहीं रही, ईमानदारी तो कोसों दूर हो गई है। इसलिए मैने त्यागपत्र दे दिया है। मैं अपनी रणनीति की घोषणा 19 जनवरी बुधवार को करूंगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में चरित्र, नैतिकता, सिद्धांत समाप्त हो गया है।

मैं कल अपने समर्थकों से विचार-विमर्श कर तय करूंगा कि विधानसभा चुनाव लड़ना है। कि नहीं मंगलवर को सर्वेश्वरी सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में मांट विधानसभा से टिकट न मिलने से क्षुब्ध एसके शर्मा ने कहा कि वह सन 1980 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं। भाजपा को मजबूत बनाने के लिए अपना सर्वस्त्र न्यौंछावर कर दिया, तन-मन-धन सब स्वाहा हो गया. मांट विधानसभा से इस बार मेरा सवा लाख वोट प्राप्त करने का लक्ष्य था. बीते पांच साल में ऐसा कोई गांव, नगला, मौजा, कस्बा नहीं बचा जहां मैंने अपनी पकड़ न बनाई हो उन्होंने रोते हुए पार्टी से त्यागपत्र देने का ऐलान करते हुए बताया कि भाजपा के कारण मेरे करोड़ों रूपये खर्च हो गए. 2009 से 2022 तक के विभिन्न चुनावों में पार्टी ने मेरे साथ विश्वासघात किया है। मैने पार्टी के लिए पूरे देश में काम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »