17 Apr 2024, 02:12:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद: सीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2022 1:28PM | Updated Date: Jan 14 2022 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कल से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। अब तक स्कूल 50 फीसदी क्षमता से चला रहे थे, लेकिन फिलहाल स्कूलों को बंद करना ही उपयुक्त है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »