20 Apr 2024, 11:49:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रियंका गांधी को राजस्थान जाकर भी लड़ना चाहिए : नरोत्तम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2022 5:38PM | Updated Date: Jan 13 2022 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस शासित राजस्थान में एक दिव्यांग किशोरी से दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दरिंदगी सामने आने के बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को अब राजस्थान जाकर भी लड़ना चाहिए। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि राजस्थान के अलवर में निर्भया जैसा घृणित कांड का होना चिंतनीय और निंदनीय है। उत्तरप्रदेश में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को अब राजस्थान जाकर भी लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के समय भी दिल्ली में कांग्रेस सरकार थी। अब प्रियंका गांधी राजस्थान जाएं, तो सभी को समझ में आए कि वे लड़ भी सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »