29 Mar 2024, 06:32:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उ प्र विधानसभा चुनावः उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर भाजपा की बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2022 3:33PM | Updated Date: Jan 13 2022 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति की आज यहां महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आभासी माध्यम से शामिल हो ले रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पार्टी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या और उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत चुनाव समिति के कई सदस्य प्रत्यक्ष तौर पर मौजूद हैं। पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों का पैनल आज होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा गया है। 
 
माना जा रहा है कि इस बैठक में पश्चिमी और ब्रज क्षेत्र के दो चरणों समेत करीब 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है। साथ ही गठबंधन सहयोगी पार्टियों अपना दल और निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे और विधानसभा क्षेत्रों को लेकर सहमति बन सकती है। बैठक में इस बात पर भी फैसला होगा कि विधानपरिषद सदस्य योगी आदित्यनाथ, मौर्य और शर्मा इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और इनके लिए कौन सी सीट तय की जाएगी। सूत्रों के अनुसार श्री आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ना लगभग तय है। इस बैठक के बाद एक-दो दिन में भाजपा उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की जा सकती है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को लेकर मैराथन बैठक हुई थी। अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और उनके पुत्र प्रवीण निषाद ने बुधवार रात गृह मंत्री शाह से मिलकर सीटों के बंटवारे पर बातचीत की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »