29 Mar 2024, 05:07:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP में जहरीला फल खाने से 49 स्कूल बच्चे पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2021 5:23PM | Updated Date: Dec 4 2021 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। MP के सिवनी में 49 बच्चे जहरीला फल खाने से बीमार पड़ गए हैं। यह घटना एक सरकारी प्राइमरी-मिडिल स्कूल की है। अधिकारियों ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक यह स्कूल सिवनी जिले के बारघाट इलाके में स्थित है। बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद बीमार बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद 49 को घर भेज दिया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि स्कूल के पास रतनजोन का पेड़ था। स्कूली बच्चों ने इसी पेड़ से फल तोड़कर खाए थे। जब बच्चे स्कूल से घर वापस लौटे तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद घबराए परिजन उन्हें लेकर बारघाट स्वास्थ्य केंद्र पर भागे। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर योगेश अग्रवाल ने बताया कि बच्चों ने उल्टी, पेट में दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी। यहां पर इलाज के बाद 47 बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया गया। डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि वहीं दो अन्य बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सिवनी भेजा गया। ऐसी ही एक अन्य घटना एक दूसरे सरकारी स्कूल में भी हुई थी। यह स्कूल भी बारघाट में ही स्थित है। यहां पर गुरुवार को 13 बच्चे रतनजोत का फल खाकर बीमार पड़ गए थे। तबियत बिगड़ने पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि हालत सुधरने पर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »