28 Mar 2024, 14:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर विवाद, कांग्रेस ने जतायी सख्त आपत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2021 3:27PM | Updated Date: Oct 16 2021 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर इन दिनों फिर चर्चा में हैं और विजयादशमी के अवसर पर आयोजित समारोह में कांग्रेस नेताओं को कोसने और उनका कबड्डी खेलते हुए वीडियो वायरल करने वाले को 'श्राप' देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
 
दशहरे पर कल देर शाम यहां आयोजित एक समारोह में शिरकत करने पहुंची सांसद ठाकुर ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि नर्मदा परिक्रमा करने से कोई पवित्र नहीं हो जाता है। मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री पी सी शर्मा की मौजूदगी में सुश्री ठाकुर ने कोरोना संकट काल के दौरान यहां उनके गुमशुदगी के पोस्टर लगाए जाने का मामला भी उठाया और कहा कि ऐसा कार्य संवेदनहीन लोगों ने किया था। ऐसा करने वालों में जरा सी भी संवेदनाएं और मानवीयता नहीं हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »