23 Apr 2024, 15:39:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंजीनियर ने छुट्टी की अर्जी में लिखा अपना सपना, RSS प्रमुख को शकुनि मामा और औवेसी को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2021 11:46AM | Updated Date: Oct 11 2021 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक जूनियर इंजीनियर ने छुट्टी के लिए जो अर्जी दी है उसे पढ़कर पूरा विभाग हैरत में है। इस इंजीनियर ने लिखा है कि उसे अपने पिछले जीवन की तलाश है और इसके लिए उसे छुट्टी चाहिए। उसने लिखा है कि उसने सपने में देखा है कि, "असदुद्दीन औवैसी उसके बचपन के दोस्त नकुल हैं और संघ प्रमुख मोहन भागवत शकुनि मामा हैं।" ध्यान रहे कि महाभारत में नकुल पांच पांडवों में से एक हैं, जबकि शकुनि मामा कौरवों के मामा थे। शकुनि मामा को ही छल-कपट के जरिए पांडवों को राजपाट से अलग करने और महाभारत के युद्ध का कारण माना जाता रहा है।
 
 
इस इंजीनियर ने अपनी अर्जी में लिखा है कि, "उसे कुछ ही दिन पहले आभास हुआ है कि आत्मा अजर-अमर होती है। इसलिए मैं हर रविवार को गीतापाठ कर अपने पिछले जीवन को जानना चाहता हूं।" उसने लिखा है कि वह घर-घर जाकर गेंहूं का एक दाना भिक्षा में मांगेगा और इस तरह अपनी आत्मा के अहंकार को खत्म करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »