25 Apr 2024, 17:56:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनजातीय वर्ग पर खर्च किए जाएंगे 51 हजार करोड़- गृह मंत्री अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2021 8:39PM | Updated Date: Sep 18 2021 8:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। BJP ने आदिवासियों-जनजातियों को साधने की कोशिश की है। गृह मंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को जनजातियों के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने हर आदिवासी ब्लॉक में एकलव्य स्कूल बनाए। आदिवासी दिन भर मेहनत करता है। इसलिए मोदी सरकार ने कांग्रेस के शासन के मुकाबले सभी राज्यो में 49 उत्पादों को MSP पर खरीदना शुरू किया। इस दौरान गृह मंत्री ने बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग पर आने वाले 5 सालों में 51 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह जबलपुर में अमर शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह की याद में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
 
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनजातीय नेताओं के बलिदान को याद करने के लिए 200 करोड़ की लागत से संग्रहालयों का निर्माण किया जाएगा। ये संग्रहालय छत्तीसगढ़, तेलंगाना , मणिपुर, मिजोरम, छिंदवाड़ा में बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमर शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह जैसे वीरों की बदौलत ही आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया है कि हम ऐसे वीरों को नमन करेंगे, जिन्हें इतिहास में स्थान नहीं दिया गया। गुमनाम शहीदों का इतिहास फिर लिखा जाएगा। देश में ऐसे कई वीर-बलिदानी हैं, जिसे इतिहास में स्थान नहीं मिला। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हम ऐसे अमर शहीदों के इतिहास को पुनर्जीवित करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »