नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच बने सैन्य गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के कोर कमांडरों की 12वें दौर की वार्ता रविवार को होगी। सेना के सूत्रों के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के अधिकारियों की यह बैठक नियंत्रण रेखा पर चीन की सीमा में मोल्दो क्षेत्र में सुबह साढ़े दस बजे होगी। दोनों पक्षों के बीच अब तक 11 दौर की वार्ता हो चुकी है और कमांडो के बीच अंतिम दौर की वार्ता 09 अप्रैल को हुई थी।