29 Mar 2024, 19:35:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खेत की कटीली तारों मे फंसे तेंदुए को रेस्क्यू कर ले जाया गया वन विहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2021 5:54PM | Updated Date: Jun 13 2021 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में वन मंडल की गढ़ी रेंज के सांकल बीट में एक किसान के खेत की सुरक्षा के लिए लगी जाली में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू कर भोपाल स्थित वन विहार ले जाया गया है। रेंजर रजनीश कुमार ने बताया कि रायसेन जिला सामान्य वन मंडल की गढ़ी रेंज के सांकल बीट में कल रात एक तेंदुआ खेत की सुरक्षा के लिए लगी जाली में फंस गया। इसकी जानकारी मिलने पर वन विहार भोपाल से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, जिसने तेंदुए को बेहोश कर खेत में स्थित तारों की फेंंिसग से बाहर निकाला।
 
इसके बाद तेंदुए को वन विहार ले जाया गया। उन्होंने बताया कि रायसेन जिले के जंगलों में पानी की तलाश में जंगली जानवर ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं। एक सप्ताह में यहाँ दो तेंदुओं ने गढ़ी रेंज के सांकल बीट के ग्रामीण क्षेत्रों में आमद दी है। तेंदुए की आमद से ग्रामीण भयभीत है। कल रात एक तेंदुआ गांव के एक खेत की कटीली तारों में फंस गया था। सुबह मवेशी लेकर जंगल गए लोगों ने इसे देखा और वन विभाग गढ़ी एवं देहगांव पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद वन विहार भोपाल की टीम को बुलाया गया और उसे सुरक्षित निकालकर वन विहार ले जाया गया। जिले के बेगमगंज तहसील के भैंसवाई गांव में 2 मई को एक तेंदुआ कुएं में गिर गया था, जो रेस्क्यू के बाद जंगल में भाग गया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »