28 Mar 2024, 20:21:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एनआईए को दिग्विजय की गतिविधियों की करनी चाहिए जांच: शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2021 5:41PM | Updated Date: Jun 12 2021 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर दिए गए कथित बयान को लेकर उन पर हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सिंह की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए। शर्मा ने अपने ट्वीट के जरिए राज्यसभा सदस्य सिंह पर हमला करते हुए कहा ‘दिग्विजय सिंह जÞम्मिेदार पदों पर रह चुके हैं इसके बावजूद वो देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े रहते हैं।
 
आज कांग्रेस की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह का सत्ता में वापस आने पर 370 को पुन: स्थापित करने की बात कहना देश विरोधी षडयंत्र का हिस्सा है।’ शर्मा ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ‘चाहे बाटला हाउस का मामला हो या सर्जिकल स्ट्राइक, दिग्विजय सिंह हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। आज की घटना देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा है। एनआईए को दिग्विजय सिंह के पाकिस्तान संबंध की जांच करनी चाहिए। इसको लेकर मैं गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखूंगा।’ इस बीच राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिंह के कथित बयान पर हमला बोला और कहा ‘पाकिस्तान का राग,दिग्विजय की जुबां है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कश्मीर में धारा-370 हटाकर देश को दो विधान-दो निशान वाली कांग्रेस की अलगाववादी नीति से वर्षों बाद आजादी दिलाई है।’ उन्होंने कहा ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक, पाकपरस्त दिग्विजय सिंह का धारा-370 हटाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की बात करने से कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा फिर बेनकाब हो गया है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी देश की जनता को जवाब दें कि क्या वे अपने ‘राजनीतिक गुरु’ की बात से सहमत हैं।’
 
उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ कांग्रेस महासचिव  दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार की मौजूदगी में कांग्रेस की सरकार बनने पर कश्मीर में 370 लागू करने की बात कही है। सोनिया गाँधी समेत तमाम कांग्रेस दिग्विजय के इस बयान पर मौन क्यों। क्या यह कांग्रेस आलाकमान के इशारे पर दिया गया बयान है।’ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा ‘कांग्रेस आज भी पाकिस्तान का पक्ष लेने से चूकती नहीं। कांग्रेस की नीति और नीयत का सत्य। मुझे आश्चर्य नहीं हुआ दिग्विजय जी।’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »