29 Mar 2024, 01:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अहमदाबाद ने तैयार किये 19 आइसोलेशन कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2021 4:12PM | Updated Date: May 4 2021 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल ने स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर 19 आइसोलेशन कोच तैयार किये हैं। इनमें 304 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण समय एवं महामारी के खिलाफ लड़ाई में रेलवे सदैव अग्रणी रहा है। वर्तमान परिस्थिति में कोरोना के खिलाफ जंग में पश्चिम रेलवे द्वारा भी भागीदारी की जा रही है। अहमदाबाद मंडल ने 19 आइसोलेशन कोच तैयार किये हैं जिनमें 13 कोच साबरमती और छह कोच चांदलोडिया में उपलब्ध रहेंगे और कुल 304 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। कोच में शीतलता प्रदान करने के लिए रूफटॉप कूलिंग एवं विंडो कूलर लगाए गये हैं।
 
 झा ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर अल्प समय में इन 19 कोचों को तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराया गया है। इनमें से 13 कोच साबरमती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर तथा छह कोच चांदलोडिया में प्लेटफार्म नंबर दो पर रखे गए हैं। आवश्यकता होने पर कोचों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी। इन कोचों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। प्रत्येक कोच में आठ वार्ड बनाए गए हैं जिसमें 16 मरीज रह सकते हैं। प्रत्येक वार्ड में दो मरीजों के लिए सुविधा रहेगी। एक वार्ड में मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा। प्रत्येक कोच में दो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं जिन्हें रीफिलिंग की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा की जाएगी। प्रत्येक वार्ड में बेडशीट, पिलो कवर सहित तीन तरह के डस्टबिन होगें।
 
झा ने बताया कि कोच के दोनों ओर खिड़कियों को मच्छर जाली से कवर किया गया है तथा बाथरूम में आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। प्रत्येक कोच में आपातकालीन परिस्थितियों से बचाव के लिए दो अग्निशामक उपकरण रखे गए हैं। इन कोचों में भर्ती किए गए मरीजों को स्थानीय प्रशासन द्वारा मेडिसिन और अन्य मेडिकल उपकरण तथा मेडिकल टीम उपलब्ध कराई जाएगी। कोचों में ठंडक बनाए रखने के लिए रूफ टॉप पर जूट की बोरियां लगाकर निरंतर पानी का छिड़काव किया जा रहा है एवं प्रत्येक वार्ड में एक एक कूलर लगाया गया है ताकि पेशेंट्स को परेशानी न हो।
 
विधायक अरविंद पटेल और अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एएमसी) के डिप्टी कमिश्नर दिलीप राणा (आईएएस) ने रेलवे अधिकारियों की टीम के साथ इन कोचों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक संसाधनों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। इन कोचों का बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए रेलवे की ओर से अतुल त्रिपाठी सहायक वाणिज्य प्रबंधक तथा ए.एम.सी. की ओर से किरण वनालिया नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »