16 Apr 2024, 12:15:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना फैलाने में सरकार और नेता जिम्मेदार : शांता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2021 12:09AM | Updated Date: Apr 18 2021 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि कोरोना के कहर से पूरा देश दहल रहा है और दुर्भाग्य की बात है कि इस बार कोरोना बढ़ने के लिये सबसे अधिक जिम्मेदार सरकार और नेता हैं। उन्होंने कहा हालांकि जनता भी लापरवाही के लिए एक सीमा तक जिम्मेदार है। गत 15 दिनों में बंगाल में कोरोना मरीजों की संख्या पांच गुणा बढ़ी है। चुनाव वाले सभी राज्य में यह कहर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि ‘आपातकाले मर्यादा नासति’ इसका सीधा सा अर्थ है कि जब जिंदगी ही दांव पर लगी हो तो सभी नियम मर्यादाएं तोड़ी जा सकती हैं। आज की परिस्थिति में कुंभ करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं थी। हजारों लोग इकट्ठे नहा रहे हैं जिससे यह बीमारी और बढ़ेगी। मंदिरों में भी भीड़ इक्टठी होती रही और बीमारी बढ़ती रही। भगवान तो हर जगह होते हैं हमारे घर में भी हैं। यदि सब प्रकार के धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम बंद कर दिए गए होते तो इस बिमारी से बहुत राहत मिलती।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सीमा तक आर्थिक गतिविधियां जारी रहनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आज की परिस्थिति में सब प्रकार के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होने चाहिए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि सभी नेताओं के दौरे बंद किए जाएं। मंत्री और नेता कार्यालय में बैठकर शायद अधिक काम कर सकते हैं। आवश्यकता होने पर वर्चुअल कार्यक्रम भी हो सकते हैं। यह बीमारी रुकने वाली नहीं है। सावधानी के नियमों का जनता द्वारा पालन कराने के लिए सरकार को सख्ती शुरू करनी चाहिए। जुर्माना राशि बढ़ानी चाहिए। क्योंकि अब स्थित ऐसी है जहां जीवन दांव पर लगा है। इसलिए हर आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाने चाहिएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »