24 Apr 2024, 16:01:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शमशेरगंज से कांग्रेस प्रत्याशी की कोरोना से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2021 3:57PM | Updated Date: Apr 15 2021 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शमशेरगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रेजाउल हक की कोरोना महामारी से संक्रमित पाए जाने के कुछ ही घंटों बाद गुरुवार को शहर के एक अस्पताल में मौत हो गयी। शमशेरगंज सीट के लिए 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान होने वाला है। कांग्रेस प्रत्याशी रेजाउल  उर्फ मंटू विस्वास को  बुधवार को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण जानगीपुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कल देर रात शहर के एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां आज सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कोरोना के संक्रमण से पीड़ति थे। राज्य के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने अपनी पार्टी के सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और राज्य तथा देश के अन्य हिस्सों में महामारी के तेजी से बढ़ने पर चिंता व्यक्त की।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »