26 Apr 2024, 03:06:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छबड़ा में दंगा पीडित दुकानदारों के नुकसान की भरपाई करे राज्य सरकार-डॉ. पूनियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2021 5:15PM | Updated Date: Apr 14 2021 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के  प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में गठित प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन देकर उनसे बारां जिले के छबड़ा में दंगों के दौरान जलाई गयीं हिंदुओं की दुकानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल  में राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री  जितेन्द्र गोठवाल, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा थे। उन्होंने आरोप लगाया कि छबड़ा कस्बे में उपद्रवियों द्वारा दुकानों को  प्रशासन की सहायता से लूटा और जलाया गया।
 
डॉ. पूनियां ने कहा कि बारां जिले के छबड़ा में बहुसंख्यक हिन्दू समाज की काफी संख्या में दुकानें  जला दी गई, 50 करोड़ से भी ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। राज्य सरकार  इसकी भरपाई करे और इस घटना की किसी कार्यरत न्यायाधीश से जाँच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। डॉ. पूनियां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तीनों  उपचुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है, मंत्री सरकारी  अधिकारियों, कर्मचारियों एवं व्यापारियों को धमका रहे हैं और आमजन में भय  का वातावरण पैदा कर रहे हैं।
 
पार्टी बैठकों के दौरान व्यवधान को लेकर  चेताने के बावजूद राजसमंद सांसद को भयभीत करने का प्रयास करना, इस किस्म के कई मामले हैं, जिनको मिश्र के संज्ञान में लाया गया। डॉ. पूनियां ने कहा कि जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग  हो रहा है,उससे निरपेक्ष  तरीके से चुनाव को लेकर शंका है, इसलिए तीनों उपचुनाव क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »