29 Mar 2024, 18:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान में कोरोना का टीका लगवाने के पन्द्रह घंटे बाद महिला की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2021 5:54PM | Updated Date: Apr 8 2021 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के शाहजहांपुर में वैक्सीनेशन के करीब 15 घंटे बाद महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र 53 साल थी। परिजनों का कहना है कि वैक्सीन लगवाने से पहले उनकी तबीयत ठीक थी। दिन में उन्होंने खेतों में काम भी किया। टीका लगवाने के बाद रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ी और मौत हो गई। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि महिला की हार्टअटैक से मौत की आशंका है। क्योंकि, टीका लगने के इतने घंटे बाद मौत का कारण वैक्सीन नहीं हो सकता है।

 मृतका का नाम बिरमा देवी था। वह शाहजहांपुर के सैनी मुहल्ले में बेटे-बहू के साथ रहती थी। महिला को सात अप्रैल को दिन में करीब 12 बजे के बाद वैक्सीन लगी। उसी रात को करीब तीन बजे के बाद उनकी मौत हो गई। टीका लगने के बाद महिला को जी मचलाने की शिकायत थी। जिसे सामान्य लक्षण समझते रहे। परिजनों ने बताया कि महिला दिन में अपने बेटे से कहती रही कि जी मचला रहा है। चक्कर आ रहे हैं। बेटे ने डॉक्टरों से बात की। उन्होंने बताया कि यह सामान्य लक्षण है। किसी-किसी में ऐसा होता है। लेकिन, रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »