28 Mar 2024, 16:08:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायसेन की तीन नवीन एमएसएमई इकाईयों का हुआ लोकार्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2021 3:36PM | Updated Date: Apr 8 2021 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन में जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले में 575 लाख रूपये निवेश वाली तीन नवीन एमएसएमई इकाईयों का आज लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में प्रदेश के 1891 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का वर्चुअली शुभारंभ के तहत रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता किरार तथा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव द्वारा जिले में 575 लाख रू निवेश वाली तीन नवीन एमएसएमई इकाईयों का लोकार्पण किया गया। इसमें जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीपलखिडिया में स्थापित मेसर्स देव इंटरप्राईजेस और मेसर्स विंध्वासिनी मेटल्स तथा मंडीदीप स्थित साईं बाबा सेफ्टी सिस्टम्स शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »