19 Apr 2024, 05:19:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन व्यक्तियों की सन्देहास्पद मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2021 8:38PM | Updated Date: Apr 7 2021 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में बुधवार को तीन व्यक्तियों की सन्देहास्पद मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आज प्रात: लगभग 9.30 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसन्त विहार को सूचना मिली कि मुकुल नाम के लड़के द्वारा अपने पिता के साथ रात्रि में मारपीट की गई है और सुबह उसके पिता की म्रत्यु होने की जानकारी मिली । मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी हुई कि परिजनों द्वारा सुबह 108 को भी मौके पर बुलाया गया था,जिन्होंने जांच पर दो से तीन घंटे पूर्व ही मृत्यु होना बताया गया है। 

बताया जा रहा है कि मृतक अशोक यादव (40)  डी-4 बसन्त विहार एन्क्लेव थाना बसन्त विहार देहरादून रहता था तथा ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता था। घर में पत्नी दो पुत्र एक एक पुत्री तथा पिता रामनिवास हैं। मृतक तथा उसका बड़ा पुत्र मुकुल यादव को शराब पीने की लत है। मुकुल द्वारा अक्सर अपने पिता से मारपीट किये जाने की चर्चा है। पुलिस को मृतक अशोक की बायीं आंख के ऊपर नीला निशान मिला है। 
दूसरी घटना थाना नेहरू कॉलोनी अंतर्गतसैनिक कॉलोनी के पास रिस्पना नदी एक व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। मतक की पहचान 47 भारूवाला, लाल डांग थाना क्लिमेंटटाउन, देहरादून निवासी भरत प्रसाद के तौर पर हुयी। वहीं तीसरी घटना में नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के मोहकमपुर में 35 नंबर फाटक के पास रहने वाले त्रिलोक (55) फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता हैं कि मृतक लंबे समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित था तथा अकेले ही रहता था और शादीशुदा नहीं था। वह आस-पड़ोस के लोगों से मांग कर खाना खाया करता था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »