20 Apr 2024, 12:29:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झारखंड सरकार का लक्ष्य पिछड़े इलाकों में औद्योगीकरण का विस्तार करना : हेमंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2021 12:07AM | Updated Date: Mar 7 2021 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को कहा कि उनके सरकार का लक्ष्य राज्य के पिछड़े इलाकों में औद्योगीकरण का विस्तार करना है। सोरेन ने आज झारखंड सरकार के उद्योग विभाग की ओर से नई दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखण्ड में किसी भी चीज की कमी नहीं है। कमी है, तो बस उन्हें तराशने की, उनका वैल्यू एडीशन करने की। 

यदि हम अपने राज्य में मौजूद संसाधनों का वैल्यू एडीशन कर पायें तो झारखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर पायेंगें और इसमें उद्योग जगत के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मौजूद खनिज संपदा से झारखण्ड की अलग पहचान तो है ही साथ ही यहां स्थापित उद्योगों ने भी झारखण्ड को देश सहित विश्व में भी एक अलग पहचान दिलायी है। 

कई उद्योगों का उदय झारखण्ड से ही हुआ है। एशिया का सबसे बड़ा स्टील उद्योग झारखण्ड में ही लगा। एच0ई0सी0, टाटा स्टील, बोकारो स्टील प्लांट सहित कई उद्योगो की स्थापना झारखण्ड में ही हुई। पहली बार खाद फर्टिलाईजर फैक्ट्री भी झारखण्ड में ही लगी। सरकार आपको आश्वस्त करती है कि आप झारखण्ड में आयें और उद्योगों की स्थापना करें। सरकार आपके साथ खड़े होकर उद्योगों की स्थापना करने में आपकी मदद करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »