25 Apr 2024, 16:38:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुड्डुचेरी में नौ करोड़ रुपये का 18 किलोग्राम सोना जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2021 5:32PM | Updated Date: Mar 5 2021 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के माहे क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार तड़के नौ करोड़ रुपये की कीमत के करीब 18 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किये। पुलिस मुख्यालय को यहां मिली रिपोर्ट के अनुसार सोना महाराष्ट्र से पंजीकृत महिन्द्रा वाहन में से पूझिथला जांच चौंकी के पास से जब्त किया गया है। बताया गया है कि सोने को केरल के प्रमुख आभूषण शोरूम में पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था। आयकर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारी मामले से संबंधित दस्तावेजों का की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि केन्द्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माहे, पाल्लूर और पंडक्कल में छह से अधिक जांच चौकियां स्थापित की गयी हैं जहां वाहनों की जांच का काम 24 घंटे जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »