29 Mar 2024, 07:08:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केन्द्र, राज्य सरकार की संवेदनहीनता के कारण ईंधन और वस्तुओं की कीमतें बढ़ी : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2021 12:03AM | Updated Date: Mar 2 2021 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार की संवेदनहीनता के कारण ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हो रहा है। गांधी ने केन्द्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि दोनों की बेरुखी के कारण ही आम आदमी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, केन्द्र सरकार की संवेदनहीनता, ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण ही आम आदमी की हालत इतनी दयनीय हो गई है। असम के नागरिकों को अब यह बात समझ में आ गई कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए मतदान क्यों जरूरी है। उन्होंने राज्य के युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने के लिए राज्य की भाजपा सरकार की भी आलोचना की। 

गांधी ने कहा, ‘‘असम में युवाओं के लिए रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन भाजपा की कार्यशैली की वजह से चारों तरफ बेरोजगारी का आलम है और राज्य के युवाओं की हालत दयनीय हो गई है। उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।’’ कांग्रेस नेता ने आगामी विधानसभा में महागठबंधन की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार यह परिवर्तन अवश्यंभावी है। गौरतलब है कि गांधी आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »