28 Mar 2024, 20:41:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बढ़ते अपराध से उत्तर प्रदेश की साख में गिरावट : अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2021 12:01AM | Updated Date: Mar 2 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानून का शासन स्थापित करने में असफल भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में आये दिन अपराध की बढ़ रही घटनाओं से उत्तर प्रदेश की साख गिर रही है। यादव ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह फेल रही है। न तो पुलिस-प्रशासन सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और नहीं भाजपा सरकार की भयमुक्त वातावरण स्थापित करने की कोई मंशा है।

पीलीभीत में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और एटा में किशोरी से उत्पीड़न की घटना प्रदेश के लिये शर्मनाक है। बहन-बेटियों की सुरक्षा न कर पाने की जिम्मेदार भाजपा सरकार को अविलम्ब बर्खास्त कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री की हनक सिर्फ उनके बयानों में ही दिख रही है। अपराधियों पर उसका कोई असर नहीं पड़ रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर समेत पश्चिमी यूपी में हत्या की बढ़ रही घटनाओं से जनता डरी हुयी है। लखनऊ में प्रतिष्ठित सर्राफ के यहां लूट की घटना से राजधानी में भी भय का माहौल है।

उत्तर प्रदेश की जनता को अपनी सुरक्षा स्वयं करने को मजबूर है। उन्होने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार की नीतियां प्रदेश की जनता के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह थी। यूपी की जनता को सुरक्षा और सम्मान दिलाना प्राथमिकता थी। बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए यूपी डायल 100 की विश्वस्तरीय व्यवस्था से घटनाओं पर नियंत्रण था।

पुलिस की कार्यशैली को पारदर्शी बनाने के लिये तकनीक का प्रयोग किया गया था। महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके इसके लिए वूमेन पावर हेल्प लाइन प्रभावी रूप से सक्रिय था लेकिन भाजपा सरकार ने डायल 100 का नाम बदलकर इस व्यवस्था को शिथिल कर दिया। यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था का कोई स्थान नही। भाजपा राज में सत्ता संरक्षित अपराधों की बाढ़ आ गयी है। प्रदेश की जनता भाजपा के अच्छे दिनों के जुमलों से परिचित हो गयी है। जिसका परिणाम सत्ता परिवर्तन में दिखेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »