29 Mar 2024, 05:19:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना की दो नई वैक्सीन जल्द आएंगी : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2021 12:28AM | Updated Date: Feb 26 2021 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। कोरोना को इस सदी की सबसे बड़ी महामारी बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कोरोना टीकाकरण को लेकर दो वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही हैं और जल्दी ही दो और नई वैक्सीन टीकाकरण के लिए मिल जायेगी। विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए योगी ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों की टोकाटाकी के बीच कोरोना महामारी से सूबे की जनता को बचाने के लिए किये गए प्रयासों का सिलसिलेवार जिक्र किया। 

मुख्यमंत्री ने कोरोना को इस सदी की सबसे बड़ी महामारी बताया और कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी ताकतें भी इसके आगे पस्त हो गई। वहीं हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई और मार्ग निर्देशन में कोरोना के खिलाफ जंग का सफलता से सामना किया। यह एकजुटता अभूतपूर्व थी। इस एकजुट प्रयास के कारण आज उत्तर प्रदेश की नीतियों की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कर रहा है।

उन्होने कहा कि कोरोना टीकाकरण में यूपी आज देश का सबसे बड़ा राज्य है। कोरोना टीकाकरण को लेकर दो वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही हैं और जल्दी ही दो और नई वैक्सीन टीकाकरण के लिए मिल जायेगी। योगी ने गुरुवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जैसे ही बोलना शुरु किया, वैसे ही सपा सदस्यों ने टीका टिप्पणी। इस पर बहुत ध्यान ना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में सुनने की आदत होनी चाहिए। 

चिल्लाकर या शोर मचाते हुए सदन में हंगामा करने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होता है। जनता की भलाई के कार्य करने से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। बहुत कुछ निर्भर करता है कि राजा कैसा है। राजा ही परिस्थितियों का निर्माण करता है। आगे बढ़कर नेतृत्व करता है। कोरोना में यह साबित भी हुआ। उन्होने कहा ‘‘आज हमारे पास देश में बनीं कोरोना की दो वैक्सीन हैं। दो और आने वाली हैं। अपने यहां टीकाकरण के साथ हम इसे मित्र देशों को भी मुहैया करा रहे हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री समेत देश के वैज्ञानिकों का आभार जताते हैं। यही देश पहले भी था, लेकिन क्या होता है कोरोना काल में इसे देश-दुनिया ने देखा।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »