19 Apr 2024, 09:28:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बेगूसराय : होमगार्ड जवान की पीट-पीट कर हत्या, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2021 11:00AM | Updated Date: Feb 23 2021 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बिहार गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मोहनपुर गांव में सोमवार की रात भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मार पीट शुरू हो गयी। इस घटना में होमगार्ड केजवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी जबकि दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गये। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान 50 वर्षीय राम लूटन सिंह के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »