29 Mar 2024, 19:40:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एफपीओ से किसानों को होगा फायदा : तोमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2021 12:44AM | Updated Date: Jan 28 2021 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लघु कृषक कृषि व्यापार संघ की 25वीं प्रबंधन बोर्ड एवं 20वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार 10 हजार किसान उत्पादक संगठन बनाने की योजना पर अभियान के रूप में कार्य कर रही है। इस पर 6,850 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। ये एफपीओ बनने से देश के छोटे और मझौले किसानों को बहुत सुविधाएं मिलेगी और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। 

एफपीओ की मदद से किसानों को अपनी कृषि उपज का वाजिब मूल्य मिलेगा, वे महंगी फसलों की ओर आकर्षित होंगे, नई तकनीक से जुड़ेंगे और खाद्य प्रंस्करण की ओर बढ़ सकेंगे। तोमर ने कहा कि एसएफएसी बधाई के साथ प्रशंसा का भी पात्र है, क्योंकि उसने कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन के वक्त भी बेहतर भूमिका का निर्वहन किया। इस दिशा में सभी मंत्रालयों ने कदम आगे बढ़ाए हैं। 

तोमर ने कहा कि 10 हजार एफपीओ के गठन के लिए अनेक संगठन काम कर रहे हैं। इस पूरी परियोजना को संचालित करने व असरकारक बनाने में एसएफएसी की मुख्य भूमिका है। अच्छे भविष्य को हम कैसे गढ़ सकें, इस दिशा में विचार होना चाहिए। देश में एफपीओ का पूरा संसार बनने वाला है। किसानों के व्यापक हित में सरकार की मंशा है कि कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाना है, इसके लिए मंथन करके तेजी से काम किया जाना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »