20 Apr 2024, 09:17:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अच्छा जनप्रतिनिधि वह जो सबका ध्यान रखें : बिरला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2021 12:20AM | Updated Date: Jan 28 2021 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एक अच्छा जनप्रतिनिधि वह होता है, जो सभी की बात सुने और उस पर विचार करें। बिरला आज राजसमन्द जिले के नाथद्वारा में वल्लभ विलास में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में उपस्थित समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अंतर्गत विधि की सर्वोच्चता मानी गई है। हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के अंतर्गत सभी आवश्यक प्रावधान किए हैं, जिसके अनुसार देश में सभी व्यवस्थाएं चलती है। यहां विधि की सर्वौच्चता को प्रतिपादित किया गया है। 

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि देश में स्वस्थ संसदीय परम्पराओं एवं व्यवस्थाओं से संसदीय लोकतन्त्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि देश ने अभी कोरोना महामारी के साथ मुकाबला किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि संसद व विधानसभा में ससंदीय परम्पराओं के कार्य किस प्रकार करने है। यह सब देखा और समझा जा सकता है। बिरला एवं डा जोशी ने इससे पूर्व नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किये एवं देश प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »