24 Apr 2024, 06:07:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी के नेतृत्व, वैज्ञानिकों की प्रतिभा ने भारत को बनाया दुनिया का अग्रणी देश : शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 12:08AM | Updated Date: Jan 17 2021 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा ने भारत को दुनिया का अग्रणी देश बनाया है। भाजपा की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार शर्मा देश और प्रदेश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि करीब 10 महीने पहले जब भारत कोरोना महामारी का शिकार बना था, तब सारी दुनिया के लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे। 

कोई भारत के पास संसाधनों के न होने की बात कर रहा था, तो कोई हमारी विशाल जनसंख्या के आधार पर आने वाली विभीषिका की तस्वीर दिखा रहा था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों को इस महामारी से लड़ाई के लिए तैयार किया, उनका आत्मविश्वास जगाया। वहीं, हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत की और अपनी प्रतिभा से कोरोना की वेक्सीन बनाने में सफल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने समूचे कोरोना संकट के दौरान देश का सफल नेतृत्व किया और आज भारत कोरोना से लड़ाई में सारी दुनिया का नेतृत्व करने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ ही देश में कोरोना महामारी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया तथा प्रदेश की जनता को बधाई दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »