29 Mar 2024, 16:25:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरैना में जहरीली शराब के सेवन से मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हुयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2021 4:19PM | Updated Date: Jan 14 2021 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कथित रूप से जहरीली शराब के सेवन से आज चौथे दिन मृतकों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात तीन लोगों ने छेरा गांव के खेतों में पड़ी जहरीली शराब का सेवन किया और रात में हीं उनकी तबियत बिगड़ने के बाद तीनों की मौत हो गई है। इस तरह 24 ग्रामीण आज शाम तक जहरीली शराब के सेवन से अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं ग्रामीणों की मदद से जिला प्रशासन ने ग्राम छेरा के आसपास सरसों के खेतों और अन्य स्थानों पर शराब माफिया द्वारा छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी और देशी शराब तथा उसे बनाने के उपयोग में आने वाले केमिकल्स और अन्य उपकरण भी बरामद किये हैं।
 
बरामद की गई अवैध शराब की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। उधर, राज्य सरकार द्वारा जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों की जांच के लिये गठित जांच दल आज यहां पहुंचा और उसने ग्राम मानपुर में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और ग्राम छेरा जहां अवैध शराब का कारोबार चलता था, उस स्थान को भी देखा। बाद में जांच दल ने थाना बागचीनी के रिकार्ड की जांच भी की। जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा एवं सदस्य द्वय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस साईं मनोहर और उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल मिथिलेश शुक्ला के साथ चंबल पुलिस रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मनोज शर्मा, चंबल संभागायुक्त आशीष सक्सेना ओर नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुनील पांडे थे, जबकि नव नियुक्त कलेक्टर बी कार्तिकेयन आज शाम तक मुरैना में आकर अपना चार्ज लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »